Current News of Uttar Pradesh

  1. उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में वीकेंड लॉकडाउन के चलते व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी हैं। जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल रमेश केशरवानी ने बताया, “आज शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। व्यापारियों ने समय से दुकानें बंद कर दी हैं और सरकार का सहयोग कर रहे हैं।”
  2. उत्तर प्रदेश: मेरठ विधायक रफीस अंसारी ने अपनी विधायक निधि से 50 लाख रुपये कब्रिस्तानों में मिट्टी डलवाने और जरूरतमंदों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए दिए। उन्होंने बताया, “हमने 25 लाख रुपये अपनी निधि से कब्रिस्तानों में मिट्टी डलवाने के लिए और 25 लाख रुपये ऑक्सीजन के लिए दिए है”
  3. उत्तर प्रदेश: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुरादाबाद में मंगलवार सुबह 7 बजे तक के लिए लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की अनुमति है।
  4. उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अवंतीबाई वैक्सीनेशन सेंटर में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए आज से शुरू हुए वैक्सीनेशन का जायज़ा लिया।
  5. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह 7 बजे तक के लिए लॉकडाउन लागू है।
  6. हमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध हो गई है, हमने सीधे कंपनियों से वैक्सीन खरीदी है। प्रदेश में हम 5 करोड़ वैक्सीन का ग्लोबल टेंडर भी प्रारंभ कर चुके हैं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  7. हमने प्रदेश में आज से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया है। पहले चरण में हमने उन 7 जनपदों को लिया है जिनमें पॉजिटिविटी रेट और सक्रिय मामले सर्वाधिक हैं। इन 7 जनपदों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए अलग से 85 केंद्र बनाए हैं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *