भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 3,86,452 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हुई। 3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418 है।
देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,22,45,179 हो गया है। #CovidVaccine
भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,63,92,086 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,20,107 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19
जरूरत के इस समय में जापान भारत के साथ खड़ा है। हमने फैसला किया है कि हम 300 ऑक्सीजन जेनरेटर और 300 वेंटिलेटर देने के साथ इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे: भारत में जापान के राजदूत सातोशी सुजुकी #COVID19
#IPL2021 दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया।
Leave a Reply